सफ़ेद जामुन। (Wax jambu or Rose apple)
सफेद जामुन को प्लेथोरा के नाम से जानते हैं। इसको कई इंग्लिश नामों से जाना जाता है। जैसे – Bell fruit, Wax jambu, Wax apple, Love apple, Java apple, Semarang rose apple, Water apple इत्यादि।
यह पौधा अंडमान निकोबार द्वीप में पाया जाता है। बांग्लादेश और कोलकाता की फ्रूट मार्केट में ये अधिक लोकप्रिय है। फिलीपींस में इसे मकोपा के नाम से जानते हैं। इसका फल सफेद रंग का होता है। जिसमें बाहर का आवरण सफेद या गुलाबी रंग का हो सकता है। और इसके अंदर सफ़ेद रंग का पल्प होता है। जिसका स्वाद खट्टा और स्मेल गुलाब की पंखुड़ियों के समान होती है।
सफेद जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, थियामीन, नियासिन, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, वॉटर इत्यादि मिनरल्स पाए जाते हैं। जिससे निम्न लिखित फ़ायदे मिलते हैं-
1- इसके फल के प्रयोग से आंखों की रौशनी बढ़ती है।
2- यह फल स्किन में कोलेजन निर्माण करता है। और स्किन को यंग बनाता है।
3-इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट करता है। स्प्रिंग सीज़न में होने वाले इन्फेक्शन से बचाता है।
4- इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। खून की कमी भी पूरी होती है।
5-पेट फूलना, कब्ज़ और डायरिया की समस्या से भी निजात मिलती है।
6- ये फल ब्लड शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल लेवल और बॉडी वेट को नियंत्रित करता है। डायबिटीज़ को कम करता है।
7- हार्ट स्ट्रोक और कैंसर से भी बचाता है।
8-शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। स्किन और बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है।
9- किडनी और लीवर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। और यह फल बॉडी के इन सब ऑर्गंस के फंक्शन को इंप्रूव करता है।
10- गले के संक्रमण और श्वसन(Respiratory) डिज़ीज़ को दूर करता है।
अधिकतर इसके फल का प्रयोग सलाद के रूप में किया जाता है। इसका प्रयोग विनेगर(सिरका) और वाइन बनाने के लिए करते हैं। इसे खाते समय सावधानी बरतें। क्योंकि इसका बीज ज़हरीला होता है।