Skip to content

Indoor climbing plants, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

Indoor climbing plants

Indoor climbing plants, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद.

ब्यूटीफुल प्लांट्स देखकर हमारा मन प्रसन्न हो जाता है। और अगर ये हमारे घर में लगे हों तो हमारा मन हमेशा शांत रहता है। प्राकृतिक दृश्य हमारे मन को शांत करते हैं। यदि कोई डिप्रेशन में है तो वो भी इससे निजात पा सकता है। अगर वो कुछ समय के लिए एकांत में प्रकृति के साथ बिताए। इसलिए हमेशा अपने घरों में प्लांट्स ज़रूर लगाएं। इनसे कई सारी शारीरिक और मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है।

इस समय मानसून सीज़न चल रहा है। ऐसे में हमें अपने घर में कुछ ऐसे प्लांट्स लगाने चाहिए। जिनसे हमारे घर की सुंदरता बढ़ने के साथ साथ कुछ फ़ायदे भी हों। घर की दीवार या रेलिंग पर सुन्दर फूलों वाली वाइन्स(बेल) लगाने से घर की सुंदरता दोगुनी हो जाती है। बरसात में हम कुछ वाइन्स की कटिंग लगाकर भी ग्रो कर सकते हैं। और कुछ वाइन्स के बीज भी उगा सकते हैं। कुछ ऐसे प्लांट्स भी होते हैं जिनको नर्सरी से लेकर ही लगा सकते हैं।

1-Garlic Vine(Mansoa Alliacea)-

f098f1a7 5d08 413d af67 c01efc70e536

गार्लिक वाइन एक बहुत सुंदर लेवेंडर कलर के फूलों वाली क्रीपर्स बेल होती है। जिसके फूल ट्रम्पेट शेप में होते हैं। और यह गुच्छों में निकलते हैं। जब ये ड्राय होने लगते हैं तब इनका कलर व्हाइट हो जाता है। क्योंकि यह गार्लिक (लहसुन) प्लांट हैं। इसलिए इसे फूड बनाने में गार्लिक के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है।

इसके पौधे की पत्तियों, तने और जड़ों में कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज़ पाई जाती हैं। यह फीवर, कोल्ड, फ्लू, थ्रोट,सांस की बीमारी, अर्थराइटिस,गठिया रोग इत्यादि में फायदेमंद है। इसके पौधे को गर्मी या बारिश के मौसम में कटिंग द्वारा ग्रो किया जा सकता है। इसमें कभी पेस्ट अटैक भी नहीं होता है। इसे 4-6 घंटे तक धूप की आवश्यकता होती है।

2-Crimson Ipomea-

b48be151 978d 4b96 acbb fcd7a38154d4

इसके फूल ब्राइट मैजेंटा(डार्क पिंक), डार्क ब्लू, पिंक, व्हाइट कलर के बेल शेप में मॉर्निंग ग्लोरी के जैसे होते हैं। इसमें हैवी फ्लॉवरिंग होती है। इसकी पत्तियां शायनी और डार्क ग्रीन कलर में होती हैं। इसमें सर्दियों में पेस्ट अटैक हो सकता है।

इसके पौधे में कई चिकित्सीय गुण भी पाए जाते हैं। जैसे कि यह वायुनाशक है। पेट फूलना और दर्द को दूर करने के लिए यह पौधा एक एजेंट के रूप में कार्य करता है। यह सूजन, पेट के रोग, बुखार, सिरदर्द और ब्रोंकाइटिस से भी बचाता है।

3-Trumpet Creepers(Campsis Radicans)-

d1e74f4d 9bb7 461c bc8f 261bc0d88808

इसके पौधे में ट्रम्पेट शेप के येलो या ऑरेंज कलर के गुच्छों में फूल निकलते हैं। ये बेल10 मीटर तक ग्रो कर सकती है।

इसकी पत्तियां और फूल ब्लड टॉनिक की तरह कार्य करती हैं। इसके फूलों का काढ़ा बनाकर प्रयोग कर सकते हैं। जो मासिक धर्म संबंधी विकारों को दूर करता है। इसके अलावा तेज़ बुखार, दर्दनाक चोटों, पेशाब करने में कठिनाई में भी लाभकारी होता है।

4-Passion Flower-

flower g5775668c5 640

यह चक्र के आकार का फूल वाला पौधा है। इसमें रेड, पर्पल, ब्लू और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन वाले फूल निकलते हैं। इसकी पत्तियां पान के आकार की होती हैं।

इसके चिकित्सीय लाभ – नींद की समस्याओं (insomnia), चिंता(anxiety), मांसपेशियों में ऐंठन(muscle cramps),मासिक धर्म ऐंठन(menstrual cramps), इन डायजेशन,डायरिया, दर्द,अस्थमा, हार्ट अटैक, अनियमित दिल की धड़कन इत्यादि में लाभदायक है। सर्जरी से पहले चिंता और घबराहट को कम करने के लिए भी इसके फूल का प्रयोग किया जाता है।

5-Allamanda-

f898809c 3e99 45bb a71e fe7fe9455d4f

यह एक येलो कलर के बेल शेप के फूलों वाला क्रीपर प्लांट है। इसमें पेस्ट अटैक नहीं होता। इसे कटिंग से ग्रो कर सकते हैं। इसकी A. blanchetii वैरायटी पिंक कलर के फूल देती है। A.cathartica वैरायटी का प्रयोग ज्वाइंडिस, मलेरिया, लीवर ट्यूमर का उपचार करने के लिए करते हैं।

6-Tecoma-

tecoma stans g4edd49d82 640

येलो कलर के ट्रम्पेट शेप जैसे फूलों वाली ये बेल अत्यधिक उपयोगी होती है। इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर पेट दर्द, डायबिटीज़, डाय यूरेटिक, सिफिलिस, इंटेस्टाइनल वर्मस के पेशंट को दिया जाता है। इसकी डिफरेंट कलर्स में और भी वैरायटी पाई जाती हैं।

7-Bleeding Heart(Fallopian Buds)-

bleeding hearts g90ca10bd7 640

यह प्लांट चाइना, कोरिया, जापान इत्यादि में पाया जाता है। इसमें क्रिमसन व्हाइट, रेड, पिंक व्हाइट कलर के फूलों वाली वरायटी पाई जाती हैं। इसके फूल की पेटल्स bougainvillea के फूल की तरह होती है। लेकिन ये हार्ट शेप में होती हैं। इसके अंदर भी एक छोटा फ्लॉवर निकलता है। जोकि डिफरेंट कलर में होता है। इसके फूल ब्लीडिंग हार्ट के जैसे दिखाई देते हैं।

इसके फूलों से बना काढ़ा मोच या खरोंच के दर्द को जल्दी ठीक कर देता है। यह नर्वस सिस्टम को भी शांत करता है। और एंग्जाइटी या इन्सोम्निया से राहत दिलाता है। इसका प्रयोग दांत की सभी प्रॉब्लम्स को ठीक करने के लिए करते हैं। इसके अलावा हेयर ग्रोथ रेमेडीज़ बनाने के लिए भी प्रयोग करते हैं।

8- Rocktrumpet(Mandevilla)-

mandevilla gb3715a1f8 640

इसके फूल पिंक, डार्क पिंक, येलो, रेड कलर में ट्रम्पेट शेप में आते हैं। यह एक फास्ट ग्रोइंग क्रीपर प्लांट है। इसकी पत्तियां ओवल शेप में डार्क ग्रीन और शायनी होती हैं। इसकी स्मेल से वातावरण सुगंधित होता है। और ये आस पास फैले प्रदूषण को क्लीन करता है। यह वातावरण में फैले वायरस और बैक्टीरिया को भी नष्ट कर देता है।

9-Flame Vine(Pyrostegia Venusta)-

12aea54d c3b6 44fb b649 664dbeffd239

ट्रम्पेट शेप में ऑरेंज कलर के फूलों वाली यह बेल अत्यधिक आकर्षक लगती है। इसका प्रयोग ल्यूकोडर्मा या व्हाइट पैचेज़ जैसे स्किन इन्फेक्शन के उपचार में करते हैं। इसके अलावा यह ब्रोंकाइटिस, फ्लू, कोल्ड, रेस्पिरेटरी सिस्टम डिज़ीज़ , डायरिया, ज्वाइंडिस, वॉमिटिंग इत्यादि के उपचार के लिए प्रयोग होती है।

 

Leave a Reply