Priemkishan header banner

पर्सलेन के पौधे को कैसे उगाएं।

purslane florets gb8590abe7 1280
72 / 100

पर्सलेन(Purslane) एक सक्यूलेंट प्लांट है। यह पोर्टुलका प्लांट के समान होता है। इसमें ब्राइट रेड, पिंक, ऑरेंज, येलो, व्हाइट कलर के फ्लॉवर्स निकलते हैं। जो दिखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। इसकी कटिंग लेकर आप इसे आसानी से दूसरे पॉट्स में ग्रो कर सकते हैं। इन्हें छोटे – छोटे प्लांटर्स में भी लगा सकते हैं।

purslane g57310b8ed 640

पर्सलेन को उगाने की विधि –

पौधे से कुछ हैल्थी ब्रांच की कटिंग लेकर नीचे की पत्तियां निकाल दें। अब इसे गमले की मिट्टी में लगा दें। पानी डालकर 2-3 दिन के लिए गमले को सेमी शेड्स एरिया में रखें। उसके बाद इसे फुल सन लाइट एरिया में रखें। 40 दिन में ये पूरी तरह से ग्रो कर जाएगा और फूल भी आने लगेंगे।

purslanes g62ec70684 640

पर्सलेन प्लांट के लिए मिट्टी तैयार करें –

पहले एक मिट्टी या प्लास्टिक का पॉट लें। इसमें 5-6 ड्रेनेज होल्स बनाएं। इसके लिए सॉइल मिक्स बनाएं।

50% Garden Soil+ 30% Organic Compost or Cow Dung + 20 % Sand( Perlite ) + 1 tsp Neem Cake Powder

पॉट में मिट्टी भरकर थोड़ा पानी स्प्रे करें।

आवश्यकताएं –

पर्सलेन प्लांट में पानी इसकी पत्तियों में स्टोर रहता है। इसलिए इसे ज़्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। जब इसके पॉट की मिट्टी 1 इंच तक ड्राय हो तभी इसमें पानी दें। इसमें सप्ताह में एक बार पानी देना चाहिए। पर्सलेन के फूल सुबह की धूप में ही अच्छी तरह खिल पाते हैं। इसलिए 5-6 घंटे की डायरेक्ट सन लाइट इसके लिए ज़रूरी होती है। पौधे को घना बनाने के लिए महीने में एक बार इसकी प्रूनिंग करें।

फर्टिलाइज़र-

इसमें काऊ डंग से बना लिक्विड फर्टिलाइजर या एक चम्मच NPK 19:19:19 दो लीटर पानी के साथ मिलाकर डालें।

बीमारियां और नियंत्रण –

इसके पौधे में पेस्ट अटैक हो जाता है जैसे – Aphids, Mealybugs इत्यादि। इसके लिए प्रत्येक सप्ताह में नीम ऑयल स्प्रे करें।

5 ml Neem Oil + 1 ltr Water + 4 ml Liquid Soap

यह भी पढ़ें-

पोर्टुलका प्लांट को इस प्रकार लगाएं। जल्दी होगी अनगिनत फूलों की ग्रोथ।

पर्सलेन के पौधे को कैसे उगाएं।

Leave a Reply

Scroll to top