Skip to content

टैरेस या बालकनी में लगने वाले क्रीपर्स (बेल) पौधे।

gallery gfc5ddfd56 1280

टैरेस या बालकनी में लगने वाले क्रीपर्स (बेल) पौधे-

घर ही एक ऐसा स्थान है जहां हम सबसे अधिक समय व्यतीत करते हैं। और यहीं से हमें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। इसीलिए हमें अपने घर को साफ़ और सुंदर बनाए रखना चाहिए। हमें घर को सुंदर बनाने के लिए अपने घर में पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

परन्तु कभी कभी हम पौधों का सही चुनाव नहीं कर पाते है। जिससे हमारा घर व्यवस्थित नहीं हो पाता। जैसे कि हमें टैरेस या बालकनी, मेन गेट तथा रेलिंग पर कैसे पौधे लगाने हैं। ये हमें ध्यान रखना होगा।

इन स्थानों पर क्रीपर्स , क्लिंबर्स अथवा बेलों(Vines) वाले पौधे लगाने से घर की सुंदरता में चार चांद लग सकते हैं। इसलिए बेलों वाले पौधों को आप पॉट्स में लगा कर इन जगहों पर रख सकते हैं। यदि पॉट्स में लगा रहे हैं तो 10-12 इंच के पॉट्स में लगा सकते हैं। इन पौधों की सही देख रेख करने के लिए इन्हें न्यूट्रीशन रिच मिट्टी में लगाएं।और अच्छे न्यूट्रीशन के लिए इसमें कम्पोस्ट का प्रयोग करें।

साथ ही समय समय पर इनकी cutting, tilling, watering करते रहें। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप किस प्रकार के बेलों वाले पौधों का चुनाव कर सकते हैं। जिससे आपके घर की सुंदरता बढ़ जाए।

1-Sand Paper Vine-

wisteria g5e4dd0838 1280

यह पौधा विस्टेरिया प्लांट का ही दूसरा रूप है। विस्टेरिया एक ठंडी जगहों पर पाया जाने वाला पौधा है। जिस पर लाइट ब्लू कलर के फूल गुच्छों में निकलते हैं। जो दिखने में काफ़ी ख़ूबसूरत लगते हैं। सैंड पेपर वाइन भी उसी प्रकार का प्लांट है। जो इंडिया में उगाया जा सकता है। यह किसी स्टैंड की मदद से ऊपर की तरफ बढ़ता है। फिर यह किसी शेड्स या नेट पर फैलने लगता है। और धीरे धीरे ये पूरे नेट एरिया को कवर कर लेता है। इसमें फूल ज़्यादा होने के कारण ये आपके घर को हद से ज़्यादा शानदार बना सकता है।

2-Bougainvillea Vine-

bougainvillea g7b8247de2 1280

ये एक सुंदर फूलों वाली बेल होती है। इसे अधिकतर आप इंडिया में ऑफिस के बाहर, स्कूल के बाहर गार्डेन एरिया में देखते ही हैं। ये लाल , गुलाबी, सफेद, बैंगनी रंगों में पाई जाती है। इसकी खासियत ये है कि ये कांटेदार होती है। जिसे घर की बालकनी या मेन गेट में लगाने से किसी जानवर के आने का ख़तरा नहीं रहता।

3-Climbing Rose Vine-

wall ge3d084b70 1280

आप सबने स्टैंडिंग रोज़ प्लांट्स देखे होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि क्लिंबिंग रोज़ प्लांट्स भी होते हैं। ये रेड और लाइट पिंक कलर में पाए जाते हैं। इनकी बेल किसी दीवार पर या रेलिंग पर लटकती है। जिसमें गुच्छों के रूप में गुलाब के फूल लटक रहे होते हैं। यह घर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

4-Rangoon Creepers Vine-

flowers g8f713d23d 1280

इसे मधु मालती के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें लाल, हल्के गुलाबी और सफेद रंग के फूल निकलते हैं। ये अधिकतर घरों में पाया जाता है। यह दिखने में काफ़ी ख़ूबसूरत लगता है।

5-Trumpet Creepers-

trumpet creeper gbf0be4d4e 1280

इसमें घंटे के आकार के फूल निकलते हैं। ये ऑरेंज कलर में होते हैं। इस पौधे में पत्तियां छोटी होती हैं और फूल बड़े होते हैं। इसकी ब्रांचेस रेलिंग एरिया में फैल कर पूरा कवर कर लेती हैं। जो अत्यंत सुंदर दिखती हैं। इसकी ब्रांचेस को कट करके लगाया जा सकता है।

6-Bengal Clock-

thunbergia grandiflora g0e86af63d 1280

ट्रम्पेट शेप लाइट ब्लू कलर के फूलों वाला यह पौधा आपके घर को शानदार बना देता है। यह ट्रम्पेट क्रीपर्स पौधे के ही समान होता है।

7-Mandevilla-

mandevilla g31c0b3c6f 1280

इसमें रेड और पिंक शेड्स में अलग अलग फूल निकलते हैं। इसकी ब्रांचेस किसी सपोर्टिंग स्टिक की सहायता से फैलने लगती हैं। ये घर की सुंदरता को दोगुना बढ़ा देते हैं।

8-Morning Glory-

flower g5c8575ec0 1280

पिंक, व्हाइट, ब्लू, पर्पल कलर के फूलों वाला ये पौधा सिर्फ़ सुबह के समय ही फूल देता है। इसे बीजों की सहायता से उगाया जा सकता है।

9-Aparjita –

clitoria ternatea g6b25f78d9 1280

ये नीले रंग के फूलों वाला एक सुंदर पौधा है। जिसे बीजों की सहायता से उगाया जा सकता है। इसकी खा़सियत ये है कि जहां इसके बीज गिर जाते हैं। वो वहीं से ग्रो करने लगता है। इसीलिए इसे पॉस्ट्स में ही लगाएं।

10-Curtain Creepers-

creeper plant g0b054a016 1280

पत्तियों वाली ये बेल पर्दे के रूप में प्रयोग की जा सकती है। इसलिए इसे कर्टेन क्रीपर्स कहते हैं। इसका प्रयोग बड़ी बड़ी बिल्डिंग्स या रेस्टोरेंट्स में किया जाता है। यह इनकी खूबसूरती को बढ़ा देती है।

11-Creeping Fig-

घर की दीवारों पर आप इसे लटका सकते हैं। ये दीवार को पूरा कवर करती है। और दिखने में भी वेलवेट जैसी खूबसूरत लगती है।

यह भी पढ़ें-अपने घर की छत पर एक सुंदर टैरेस गार्डेन बनाएं।

Leave a Reply