हेल्दी यानि कि स्वस्थ रहने के लिए सब्जियों का प्रयोग आवश्यक है। क्योंकि सब्जियों से हमें सभी आवश्यक न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होते हैं। यदि आप सब्ज़ियां खाना पसंद नहीं करते तो आप इनका सूप बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं। यह सूप टेस्टी भी होगा। और इससे आपके शरीर को सभी पोषक तत्व भी मिलते रहेंगे। जो बच्चे सब्ज़ियां खाना पसंद नहीं करते हैं। वो यह सूप आसानी से ले सकते हैं। यह हेल्दी मिक्स वेज सूप कम से कम समय में बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि मिक्स वेज सूप कैसे बनाते हैं –
Ingridient (सामग्री)-
Oil or Butter( तेल या मक्खन) 2tsp
Onion Chopped ( कटा हुआ प्याज़) 1/2
Garlic Paste( लहसुन पेस्ट) 1/2 tsp
Ginger Paste( अदरक पेस्ट) 1/2 tsp
Cabbage Fine Chopped or Grated ( बारीक कटी हुई या घिसी हुई पत्तागोभी) 1/4 Cup
Carrot Fine Chopped( बारीक कटी हुई गाजर) 3tsp
8-10 Beans Fine Chopped( बारीक कटी हुई )
Capsicum Chopped( बारीक कटी हुई शिमला मिर्च) 1
Pea (मटर) 1/3 Cup
Sweet Corns (मक्का के दाने) 1/3 Cup
Green Spring Onion Chopped( कटा हुआ हरा प्याज़)
Fresh Coriander Chopped ( कटी हुई हरी धनिया)
Black Pepper Powder( काली मिर्च पाउडर)
Red Chilli Flakes( लाल मिर्च क्रश्ड)
1 Bay Leaf( तेज़ पत्ता)
Salt( नमक)
Method (विधि)-
एक पैन में ऑयल या बटर डालकर गर्म करें। इसमें प्याज़,अदरक और लहसुन पेस्ट, पत्तागोभी, गाजर, बीन्स, तेज़ पत्ता फ्राई करें। अब थोड़ा पानी मिलाकर इसे 3-4 मिनट के लिए कवर कर दें। जब ये ब्वाइल हो जाए। इसमें कॉर्न , मटर, शिमला मिर्च मिला दें। 2-3 मिनट के लिए पकाएं। फिर इसमें काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लैक्स और नमक डालें। अब इसमें 3 चम्मच कॉर्न और आधा कप पानी मिलाकर मीडियम फ्लेम पर बॉयल करें। जब इसकी कंसेंटेंसी थिक हो जाए तो इसे हटा लें। और इसमें कटा हुआ हरा प्याज़ और हरी धनिया मिक्स कर दें। चिली फ्लैक्स और हरी धनिया से इसे सजाकर सर्व करें।
यह भी पढ़ें –